6 सितंबर 2025 की वर्ल्ड-ट्रेंडिंग News
 
 Blood Moon 2025 का चंद्र ग्रहण रविवार को रात में दिखेगा - 7 सितंबर की रात एक दुर्लभ पूर्ण Blood Moon (चंद्र ग्रहण) दिखाई देगा जिसे 7.5 अरब से ज्यादा लोग देख पाएंगे जो एशियाई, अफ्रीकन व अमेरिकन और ऑस्ट्रेलियाई देशों के कई हिस्सों से पूर्णत दिखाई देने की संभावना है। वैज्ञानिक व खगोल प्रेमियों द्वारा इस घटना को बड़े उत्साह से देखा जाएगा। WMO का बड़ा अलर्ट La Nina सितंबर महीने से लौट सकता है-  विश्व मौसम संस्था (WMO) ने चेताया है कि केंद्रीय और पूर्वी प्रशांत महासागर के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। इस तापमान गिरावट की स्थिति को  La Nina कहा जाता है। इस तरह के बदलाव से बाढ़ आना सूखा व कृषि उत्पादनों पर असर पड़ने के आसार हैं। अभी भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी - अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)के मुताबिक 2025 में तेल उत्पादन में प्रति दिन 2.5 मिलियन बैरल तक की वृद्धि होती दिखाई दे रही है । जबकि मांग सिर्फ 680,000 बैरल प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है। चीन भी रणनीतिकरण स्टोरेज के लिए भारी मात्रा में तेल को स्टोक कर रहा है। जिसके कारण तेल की कीमतों...
