6 सितंबर 2025 की वर्ल्ड-ट्रेंडिंग News

 Blood Moon 2025 का चंद्र ग्रहण रविवार को रात में दिखेगा -


7 सितंबर की रात एक दुर्लभ पूर्ण Blood Moon (चंद्र ग्रहण) दिखाई देगा जिसे 7.5 अरब से ज्यादा लोग देख पाएंगे जो एशियाई, अफ्रीकन व अमेरिकन और ऑस्ट्रेलियाई देशों के कई हिस्सों से पूर्णत दिखाई देने की संभावना है। वैज्ञानिक व खगोल प्रेमियों द्वारा इस घटना को बड़े उत्साह से देखा जाएगा।





WMO का बड़ा अलर्ट La Nina सितंबर महीने से लौट सकता है- 


विश्व मौसम संस्था (WMO) ने चेताया है कि केंद्रीय और पूर्वी प्रशांत महासागर के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। इस तापमान गिरावट की स्थिति को  La Nina कहा जाता है। इस तरह के बदलाव से बाढ़ आना सूखा व कृषि उत्पादनों पर असर पड़ने के आसार हैं।


अभी भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी -


अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)के मुताबिक 2025 में तेल उत्पादन में प्रति दिन 2.5 मिलियन बैरल तक की वृद्धि होती दिखाई दे रही है । जबकि मांग सिर्फ 680,000 बैरल प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है। चीन भी रणनीतिकरण स्टोरेज के लिए भारी मात्रा में तेल को स्टोक कर रहा है। जिसके कारण तेल की कीमतों में स्थिरता दिखाई दे रही है । पर विशेषज्ञों के अनुसार बताया जा रहा है कि समय के साथ सप्लाई और डिमांड का असंतुलन तेल की कीमतों पर डालेगा ।


भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने UNGA में संबोधीत नहीं करेंगे।विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व -


भारत के प्रधानमंत्री ने इस महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में अपना भाषण नहीं देने का निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री मोदी की जगह पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का नेतृत्व करने जाएंगे।


जापान में परफ़्यूम युज करना अब हरासमेंट माना जा सकता है -

भारतीय महिलाओं को जापानी सामाजिक नियमों से झटका लगा है। जापान में रहने वाली एक भारतीय महिला को यह जानकर हैरानी हुई कि ज्यादा इत्र का उपयोग वहाँ हैरसमेंट के तौर पर माना जा सकता है। ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले परिवहन क्षेत्रों में अत्यधिक सुगंध का उपयोग व्याकुलता बढ़ाने वाला माना जाता है और इसके लिए सामाजिक रूप से संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाता रहा है। 


क्रिप्टो निवेशकों की नजर Remittix Coin पर -


2025 में क्रिप्टो मार्केट में निवेश का क्षेत्र ग्रेविटी के आधार पर धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। वहीं Cardano व Solana जैसे Coin अभी भी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन दिखा रहे हैं । वहीं पर Remittix जैसे अल्टकॉइन को अपनी वास्तविक पहचान व उपयोगिता और PayFi जैसे एप्स के चलते Smart money का आकर्षण मिलता नजर आ रहा है।

Comments